Auraiya News: कुत्ते से टकराकर बाइक पलटी, दो युवक घायल
औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: औरैया-फफूंद मार्ग पर गुरुवार दोपहर अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। एक की हालत गंभीर होने पर चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फफूंद थाना क्षेत्र के बम्हौरी अड्डा गांव निवासी 32 वर्षीय भूरे सिंह और 46 वर्षीय बलवीर सिंह गुरुवार दोपहर बाइक से बाजार करने औरैया आ रहे थे। फफूंद रोड स्थित नहर पुल के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उससे टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिला संयुक्त चिकित्सालय में इलाज के दौरान भूरे सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें चिचौली स्थित 100 शैय्या जिला अस्पताल रेफर कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.