औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: जैनपुर गांव के पास शुक्रवार शाम कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किसान की शनिवार सुबह इटावा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में 16 वर्षीय बाइक सवार भी घायल हुआ था। जैनपुर भीखेपुर निवासी 55 वर्षीय लाखन सिंह कुशवाहा शुक्रवार शाम पैदल सड़क से जा रहे थे। इसी दौरान मिलक निवासी 16 वर्षीय कृष्ण कुमार बाइक से भीखेपुर से मिलक की ओर जा रहा था। जैनपुर गांव के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर लाखन सिंह से टकरा गई। हादसे में लाखन सिंह और कृष्ण कुमार घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। चिकित्सकों ने लाखन सिंह की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक ...