औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के पसईपुर गांव में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पीने से 25 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पसईपुर निवासी 25 वर्षीय राखी ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन आनन-फानन उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉ. गौरव ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला ने कीटनाशक क्यों पीया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...