औरैया, सितम्बर 11 -- Auraiya News: महराजपुर बहादुर सिंह में किसान नगर की राजकीय भूमि पर अनधिकृत कब्जे के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भूमि संरक्षण अधिकारी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के पत्र के आधार पर अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम महराजपुर बहादुर सिंह में किसान नगर स्थापित है। फफूंद-दिबियापुर मार्ग से नियामतपुर बिहारी लिंक मार्ग पर स्थित राजकीय भूमि पर कुछ लोगों के अनधिकृत कब्जे की शिकायत विभाग को मिली थी। इसके बाद विभागीय पत्र के आधार पर अवर अभियंता रामेंद्र ने फफूंद थाने में तहरीर दी। यह भी पढ़ें- Roorki News: ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार तहरीर में सुनील कुमार, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार, सोनी दे...