औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: जिले के किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि से जुड़ी नवीन तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से 15 जुलाई (बुधवार) को विकास भवन सभागार, ककोर में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी करेंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की तरह जुलाई माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चलेगा। इसमें कृषि विभाग सहित कृषि से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। किसान दिवस में किसान अपनी कृषि संबंधी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sitapur News: किसान दिवस में सुनी जाएंगे समस्याएं साथ ही विभागीय योजनाओं की जा...