Auraiya News: किशोरी लापता, प्राथमिकी दर्ज
औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 अगस्त की दोपहर दो बजे के करीब उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से करमपुर बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन ने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारी में खोजबीन शुरू की लेकिन उसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.