औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: याकूबपुर, संवाददाता। चौकी क्षेत्र के सहेमपुर गांव में रविवार शाम 17 वर्षीय किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। सहेमपुर निवासी सुरेश चंद्र कुशवाहा की बेटी शिल्पी ने शाम करीब पांच बजे घर के अंदर फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। हालांकि, घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बेला थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...