Auraiya News: किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पिता ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे वह खेत से काम करके घर लौटे तो पुत्री घर पर नहीं मिली। आसपास और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। तहरीर के मुताबिक, खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आगरा जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पिता ने पुलिस से पुत्री को तलाशने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.