औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: अनंतराम कस्बे में इटावा-कानपुर हाईवे की सर्विस रोड किनारे स्थित कार बाजार के गोदाम में गुरुवार सुबह आग लग गई। तलघर में बने गोदाम में खड़ी चार पुरानी कारें जलकर खाक हो गईं। टोल प्लाजा की गश्ती टीम और दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। संचालक ने लाखों रुपये का नुकसान बताया। क्षेत्र के सुरांयदा गांव निवासी गोपी यादव पुत्र मनोज यादव ने हाईवे किनारे एक तलघर और उसके ऊपर बनी दुकानें किराए पर ले रखी हैं। वह पुरानी कारों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। तलघर का इस्तेमाल कारें खड़ी करने के लिए करते थे। सुबह करीब नौ बजे गोदाम बंद था। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने अंदर से धुआं उठता देखा तो गोपी यादव को फोन पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोपी ने शटर खोला तो आग ...