Auraiya News: कार और 10 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पांच पर मुकदमा
औरैया, जुलाई 10 -- Auraiya News: शादी के बाद दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति समेत पांच ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी पूनम ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 4 मई 2023 को भरथना थाना क्षेत्र के चन्देठी निवासी गौरव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार नकद, फ्रिज, कूलर, टीवी, एसी, बेड, सोफा, बर्तन तथा सोने-चांदी के आभूषण दिए थे। पीड़िता का आरोप है कि शादी के करीब दो माह बाद से ही उसका पति शराब के नशे में मारपीट करने लगा। फरवरी 2026 में भी उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.