औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: जिले में पंचायत विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नवनियुक्त जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद ने विकास कार्यों में लापरवाही, बिना अनुमति अनुपस्थित रहने और आदेशों की अवहेलना के मामलों में सहायक विकास अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। वहीं दो ग्राम पंचायत अधिकारियों और तीन सफाईकर्मियों पर भी विभागीय कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि जनहित और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी के विरुद्ध लापरवाही, वित्तीय अनियमितता या आदेशों की अवहेलना सामने आती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ आवश्यक दंडात्मक कदम भी उठाए जाएंगे। विकासखंड अछल्दा में त...