औरैया, सितम्बर 1 -- Auraiya News: नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल की कान्हा गौशाला में अव्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का दावा है कि पिछले करीब एक सप्ताह से रोजाना दो से चार गोवंश की मौत हो रही है। बारिश के बाद परिसर में भरे कीचड़ में गोवंश के फंसने और समय से नहीं निकाले जाने के कारण उनकी जान जाने का भी आरोप है। वहीं चारा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गौशाला परिसर में बारिश का पानी जमा होने से जगह-जगह कीचड़ हो गया है। इससे गोवंश को खड़े होने और चलने में परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- Bareily News: सभासदों के पहुंचने पर गोशाला में अंदर से डाल दिया ताला आरोप है कि कई बार गोवंश कीचड़ में फंस जाते हैं। समय से उन्हें बाहर नहीं निकाले जाने पर उनकी हालत बिगड़ जाती है। लोगों...