Auraiya News: कागज पर उतरे बच्चों के सपने, चित्रों में दिखा विकसित भारत
औरैया, सितम्बर 23 -- Auraiya News: किसी चित्र में बुलेट ट्रेन रफ्तार भरती दिखाई दी तो किसी में चंद्रयान-3 के माध्यम से देश की वैज्ञानिक प्रगति को दर्शाया गया। बच्चों ने रंगों के सहारे स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत की अपनी कल्पना कागज पर उतारी। सामाजिक जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण, बेटी सम्मान, रक्तदान और नशामुक्ति का संदेश भी दिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र औरैया में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार के मार्गदर्शन और खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार के पर्यवेक्षण में हुए कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। शुभारंभ रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.