Auraiya News: कांवड़ लेकर गए युवक की मौत पर हत्या का आरोप, तीन घंटे जाम रहा नहर पुल
औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: कांवड़ लेकर बिठूर गए मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की मौत को लेकर मंगलवार को हंगामा हो गया। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। शव गांव पहुंचने के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कंचौसी नहर पुल पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक कंचौसी-रसूलाबाद मार्ग पर आवागमन ठप रहा। पुलिस अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए और जाम खोला। बलरामपुर निवासी 24 वर्षीय राजाबाबू के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को गांव के कुछ लोग उसे अपने साथ बिठूर कांवड़ लेकर जल भरने के लिए ले गए थे। आरोप है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र में साथ गए लोगों ने राजाबाबू के साथ लाठी-डंडों से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.