औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा, चेहल्लुम एवं बारावफात सहित आगामी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना ऐरवा कटरा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने की। इसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि सभी धार्मिक पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। यह भी पढ़ें- Auraiya News: आगामी पर्वों को लेक...