औरैया, अगस्त 13 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कहासुनी के बाद हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए चारों का चालान कर एसडीएम बिधूना के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक बंसी की मढ़ैया निवासी नौशाद और कंचन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरे मामले में ब्लॉक चौराहा निवासी कुलदीप और कस्बा अछल्दा निवासी इंद्रजीत उर्फ लली के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चारों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर एसडीएम बिधूना के समक्ष पेश किया गया।...