औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: नगर के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार प्रमोद तिवारी को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'गोमती साहित्य रत्न सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रमोद तिवारी 'नये सुर साहित्य मंच' के संस्थापक हैं और लंबे समय से साहित्य सृजन एवं नवोदित रचनाकारों को मंच प्रदान करने के कार्य से जुड़े हैं। सम्मान के लिए देश-विदेश के चयनित 21 साहित्यकारों में उनका नाम शामिल किया गया था। कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में दुबई की निशा गिरि, हरियाणा की सोनिया सोनम एवं सीमा रंगा, मध्य प्रदेश की सपना साहू, उत्तराखंड की डॉ. ममता जोशी और उत्तर प्रदेश की सुधा मिश्रा, गिरधर खरे एवं अंजुला सिंह समेत...