औरैया, जुलाई 26 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पेयजल योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाना था, लेकिन ग्राम पंचायत चंदपुरा में कई घरों में नल-टोटियां नहीं लगने से योजना अधूरी नजर आ रही है। सप्लाई शुरू होने के बावजूद पाइप से पानी सीधे बह जाने के कारण बड़ी मात्रा में पेयजल बर्बाद हो रहा है, जबकि ग्रामीणों को नियमित पानी भी नहीं मिल पा रहा है। अछल्दा विकासखंड की ग्राम पंचायत चंदपुरा में लगभग 1 करोड़ 59 लाख 84 हजार रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। इससे चंदपुरा, लक्ष्मणपुर मजरा और नगला कहारन में जलापूर्ति शुरू हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों में अब तक नल-टोटियां नहीं लगाई गई हैं। ऐसे में जैसे ही पानी की सप्लाई आती है, पाइप से पानी लगातार बहता रहता है और उसे रोक...