Auraiya News: कराटे में आदित्य और अनिरुद्ध ने जीता स्वर्ण, आठ खिलाड़ियों को मिले पदक
औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: नोएडा में आयोजित द्वितीय ओकिनावा गोल्ड कप एवं इंडो-नेपाल फ्रेंडशिप कप ओपन कराटे चैंपियनशिप में अछल्दा की एसएस कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण समेत आठ पदक जीते। खिलाड़ियों की सफलता की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। रविवार को नोएडा के सेक्टर 21-ए स्थित इंडोर स्टेडियम में इंटरनेशनल ओकिनावा शितो रयू कराटे फेडरेशन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजकों के अनुसार, इसमें भारत और नेपाल के करीब 750 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अकादमी के आदित्य वर्धन और अनिरुद्ध सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अछल्दा के सत्यम, अनुभव सेंगर और दिबियापुर के श्वेतांक सिंह ने रजत पदक जीते। अछल्दा की शुभी पोरवाल, परी गुप्ता और देववर्धन ने कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रशिक्षक श्रीवत्स दीक्षित और संध्या दीक्षित ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.