Auraiya News: करवाचौथ पर सजने-संवरने की धूम, ब्यूटी पार्लरों में खास ऑफर
औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। करवाचौथ पर सोलह शृंगार की तैयारी में जुटी महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लरों में खास ऑफर की बहार है। पर्व से पहले फेशियल, वैक्सिंग, ब्लीच और आइब्रो बनवाने के लिए महिलाएं अग्रिम बुकिंग करा रही हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए पार्लर संचालिकाओं ने बजट के मुताबिक पैकेज तैयार किए हैं। कहीं 599 रुपये में चार सौंदर्य सेवाएं दी जा रही हैं तो कहीं छूट के साथ सजने-संवरने के विकल्प मिल रहे हैं। नंदिनी ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रेरणा शर्मा ने बताया कि करवाचौथ के लिए 599 रुपये का विशेष प्रस्ताव रखा गया। इसमें महिलाओं को एक साथ चार सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। पर्व के दिन भीड़ और इंतजार से बचने के लिए पहले से बुकिंग की व्यवस्था की गई। महिलाएं अपने घरेलू कामकाज और पूजा की तैयारी को ध्यान में रखकर समय त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.