औरैया, जुलाई 25 -- Auraiya News: लुखरदौरा गांव में करंट लगने से 19 वर्षीय इशु की मौत के दूसरे दिन भी पूरे गांव में मातम पसरा रहा। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार के बाद रविवार को शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का दिनभर घर पर तांता लगा रहा। इशु की असमय मौत से परिजन अब भी सदमे में हैं। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में हर कोई इस हादसे को लेकर दुखी नजर आया। ग्रामीणों ने बताया कि इशु स्वभाव से मिलनसार और मेहनती था। शुक्रवार रात घर में चार्जिंग वाली टॉर्च बिजली के बोर्ड में लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया था। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्...