Auraiya News: कन्या पूजन कर कराया भोज, उपहार पाकर खिले चेहरे
औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से रविवार को शारदीय नवरात्र पर ग्राम धीरजपुर स्थित ग्रामीण कार्यालय में कन्या पूजन एवं कन्या भोज कराया गया। कन्याओं के मस्तक पर रोली का तिलक लगाने और आरती-पूजन के बाद उन्हें पूड़ी-सब्जी व मिष्ठान का प्रसाद ग्रहण कराया गया। कन्याओं को पायल, कान की बाली, हेयरबैंड, रुमाल, फल, नमकीन और दक्षिणा भेंट की गई। संस्थापक आनंदनाथ गुप्ता ने कन्या पूजन का महत्व बताया। आयोजन में शांति गुप्ता, बबीता गुप्ता, प्रखर गुप्ता, राजीव पोरवाल, विजय गुप्ता, विनोद पोरवाल, कुलदीप बाजपेई, दीपक सोनी और अर्पित गुप्ता समेत ग्रामीण मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: बिहारी जी धाम में रही महाअष्टमी की धूम,हुआ कन्या पूजन यह भी पढ़ें- Ranchi News: सेवा भारती : ग्रामीण क्षेत्रों की 101 कन्याओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.