Auraiya News: कन्या जन्मोत्सव में नवजात बेटियों का स्वागत, पांच परिवारों को मिली बेबी किट
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। शहर स्थित 50 शैय्या जिला अस्पताल में मंगलवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से कन्या जन्मोत्सव उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में जन्म लेने वाली पांच नवजात बच्चियों के परिजनों को बेबी किट वितरित की गई तथा बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया। शासन के निर्देश तथा जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में ''संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन'' योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने केक काटकर नवजात बच्चियों के परिजनों को बेबी किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जन्म पर खुशी मनाने से समाज में सकारात्मक सोच विकसित होती है।स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.