औरैया, अक्टूबर 8 -- Auraiya News: वन्य जीव सप्ताह एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को कछुआ संरक्षण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जयपुरिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने केंद्र का भ्रमण कर कछुओं के संरक्षण, वन्य जीवों के महत्व और उनके प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने के उपाय जाने। विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। वन विभाग, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ-इंडिया और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कछुओं की विभिन्न प्रजातियों एवं पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका की जानकारी दी। बताया कि वन्य जीवों का अस्तित्व उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा पर निर्भर है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह मनाया गया जैव...