Auraiya News: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबे दंपति और बेटी
औरैया, सितम्बर 29 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में मंगलवार तड़के कच्चे मकान की छत, दीवार और टिनशेड भरभराकर गिर गया। मकान में सो रहे दंपति और उनकी 12 वर्षीय बेटी मलबे में दब गई। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल गृहस्वामी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहाड़पुर गांव निवासी सचिन ने तड़के करीब 4:05 बजे पीआरवी 7800 को सूचना दी कि उनका कच्चा मकान अचानक ढह गया है। मलबे के नीचे उनके माता-पिता और बहन दबे हुए हैं। सूचना मिलते ही सहार थाना पुलिस और पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर 45 वर्षीय अंगद, उनकी 40 वर्षीय पत्नी सुनीता और 12 वर्षीय बेटी सौम्या को बाहर निकाला। एंबुलेंस से ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.