औरैया, अक्टूबर 15 -- Auraiya News: क्षेत्र के छछूंद गांव में गुरुवार सुबह एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर में किसी के मौजूद न होने से जनहानि टल गई। मकान के मलबे में बर्तन, कपड़े और गेहूं समेत गृहस्थी का सामान दबने से पीड़ित परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ। छछूंद गांव निवासी भूरी देवी पत्नी लज्जाराम का कच्चा मकान गुरुवार सुबह अचानक गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे में घर के बर्तन, कपड़े, गेहूं और दैनिक उपयोग का अन्य सामान दबा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल विकास बाबू को दी। पीड़ित परिवार ने नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...