Auraiya News: कंबाइन की ट्रॉली से टकराई बाइक, दो सगे भाई गंभीर घायल
औरैया, नवम्बर 4 -- Auraiya News: बिधूना-अछल्दा मार्ग पर रुरुगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बुधवार सुबह बाइक कंबाइन मशीन की ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को डायल 112 के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद एक भाई को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दिबियापुर के पास पुर्वा जोरन निवासी मोहित राजपूत और उनके भाई अमित राजपूत बुधवार सुबह अपने पैतृक गांव पुर्वा गुवानी में खेती देखने आए थे। दोनों बाइक से दिबियापुर लौट रहे थे। रुरुगंज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक ट्रैक्टर खेत से मुख्य सड़क पर चढ़ रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक ट्रैक्टर के पीछे लगी कंबाइन मशीन की ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। बताया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.