Auraiya News: कंटीले तार में फंसकर किसान के दोनों पैर जख्मी
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: दिबियापुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में भैंस चराते समय कंटीले तार में फंसने से 60 वर्षीय किसान के दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अधिक खून बहने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। मधवापुर गांव निवासी सुरेंद्र दोहरे रविवार को रोज की तरह खेतों की ओर भैंस चराने गए थे। खेत में भैंसों को हांकने के दौरान उनका पैर चारों ओर घेराबंदी के लिए लगाए गए कंटीले तार में फंस गया। संतुलन बिगड़ने से वह तारों पर गिर गए। इससे उनके दोनों पैरों में गहरे घाव हो गए और खून बहने लगा। किसान की चीख सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सावधानी से उन्हें तारों से बाहर निकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.