औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। इससे कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, उन्नाव, वाराणसी, जौनपुर और अयोध्या धाम सहित विभिन्न स्थानों की यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बठिंडा से बालुरघाट जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस करीब दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। इटावा-कानपुर मेमू डेढ़ घंटे और कानपुर-टूंडला मेमू पैसेंजर करीब आधे घंटे विलंब से आई। चंडीगढ़ से प्रयागराज संगम जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी 20 मिनट देरी से पहुंची। ट्रेनों के विलंबित होने से पनकी धाम, रूरा, गोविंदपुरी, इटावा, अछल्दा और फफूंद जाने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने में देरी होने से उनकी आगे की यात्रा भी प्रभावित हुई। स्टेशन अधीक्षक दर...