Auraiya News: कंचौसी स्टेशन की लूप लाइन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: कंचौसी रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर बुधवार रात करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने घटनास्थल की जांच की और पंचनामा भरकर शव चिचौली मोर्चरी भेज दिया। बुधवार रात करीब दस बजे स्टेशन मास्टर ने फफूंद जीआरपी प्रभारी रामप्रकाश सिंह को लूप लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना दी। जीआरपी मौके पर पहुंची तो खंभा नंबर 1091/14 के पास शव मिला। मृतक ने लाल बनियान और सफेद शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ पर 'ॐ राम रीना' लिखा मिला। पुलिस इन पहचान चिह्नों के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। फफूंद जीआरपी प्रभारी रामप्रकाश सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पहचान के लिए चिचौली मोर्चरी भेजा गया है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.