Auraiya News: कंचौसी क्रॉसिंग बंद, पांच से दस किलोमीटर का बढ़ा चक्कर
औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से क्षेत्र के लोगों की राह लंबी हो गई। स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और किसानों को पांच से दस किलोमीटर तक अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। वैकल्पिक रास्तों से आवागमन करने पर समय के साथ ईंधन और परिवहन का खर्च भी बढ़ गया। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कंचौसी रेलवे स्टेशन के समीप स्थित क्रॉसिंग पर डीएफसी की ओर से पटरी की मरम्मत कराई जा रही है। इसके लिए 22 से 29 अक्टूबर तक क्रॉसिंग बंद रखने की व्यवस्था की गई है। आवागमन बंद होने से औरैया, लहरापुर, रसूलाबाद, कानपुर देहात, कन्नौज और फर्रुखाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहन सवारों को दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा।सबसे अधिक परेशानी रोजाना स्कूल और नौकरी के लिए निकलने वालों को हुई। लंबा रास्ता तय करने के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.