औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को औरैया शहर में मिठाई की दुकानों पर छापेमारी कर करीब 110 किलो खाद्य सामग्री नष्ट कराई। विभाग के मुताबिक, इसमें दूषित मिली मिठाई, खोया और पनीर के साथ ऐसी मिठाइयां भी थीं, जिन पर नकली चांदी वर्क लगा बताया गया। टीम ने नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी मंगवाकर सामग्री हटवाई। नष्ट कराई गई सामग्री की अनुमानित कीमत 23,950 रुपये बताई गई है। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार की ओर से गठित सचल दल ने औरैया शहर के अलावा दिबियापुर, बिधूना, मुरादगंज, बेला और असेनी समेत कई जगह जांच की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार वर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास व अनिल कुमार संखवार ने अभियान के दौरान कुल 39 नमूने लिए। इनमें खोया, पनीर, दूध, छेना मिठाई, इमरती, बर्फी, लड्डू,...