औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की मुरादगंज चौकी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे शनिवार को मिले अज्ञात शव की पहचान मंगलवार को ग्राम सैदपुर निवासी कमल सिंह (पुत्र सोनेलाल) के रूप में हो गई। कमल सिंह 25 जून से लापता थे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उनके बड़े भाई दशरथ और गांव निवासी बृजभान ने शव की शिनाख्त की। शव की पहचान होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या कर शव यहां फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शनिवार को बकरी चरा रहे ग्रामीणों ने पूर्व विधायक मदन सिंह गौतम के जर्जर होटल के खंडहर के पास, हाईवे किनारे लोहे की बैरिकेडिंग से कुछ दूरी पर शव पड़ा देखा था। सूचना पर अजीतमल कोतवाली पुलिस और मुरादगंज चौकी पुलिस मौक...