Auraiya News: औरैया में 18 सूत्री मांगों को लेकर 13 को धरना देंगे फार्मासिस्ट
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जिला इकाई 18 सूत्री मांगों के निस्तारण को लेकर 13 नवंबर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर धरना देगी। इसके बाद सीएमओ के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजा जाएगा। संगठन ने आंदोलन के कार्यक्रम की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर दी है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह और जिला मंत्री आशीष कुमार की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन किया जाएगा। जिले के चीफ फार्मासिस्ट और फार्मासिस्ट इसमें भाग लेंगे। संगठन ने लंबित मांगों के निस्तारण के लिए आंदोलन में सहभागिता की अपील की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 नवंबर को सीएमओ कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.