Auraiya News: औरैया में 12,400 रुपये जमा किए, पांच साल बाद भी रसीद का इंतजार
औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: साधन सहकारी समिति बढ़िन में बकाया धनराशि जमा करने के करीब पांच साल बाद भी किसान को रसीद नहीं मिली है। रसीद के लिए किसान समिति के चक्कर काट रहा है। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण की निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। समिति के केसीसी खाता संख्या 479 के सदस्य हरगोविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने 10 नवंबर 2021 को 12,400 रुपये की बकाया धनराशि तत्कालीन सचिव रामरतन सिंह के पास नकद जमा की थी। आरोप है कि रुपये लेने के बावजूद उन्हें भुगतान की रसीद नहीं दी गई। कई बार मांगने पर केवल आश्वासन मिलता रहा。
शिकायत का विवरण किसान का कहना है कि रसीद नहीं होने के कारण जमा धनराशि को दोबारा बकाया दिखाए जाने की आशंका बनी हुई है। इसी को लेकर उन्होंने 28 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री जनसु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.