Auraiya News: औरैया में 1.98 लाख किसानों के खातों में पहुंची सम्मान निधि की 24वीं किस्त
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जिले के 1,98,201 पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। गुजरात के बनासकांठा में आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनराशि जारी की। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार सहित जिले के सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। मानस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी व किसान उपस्थित रहे। किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम देखा। उप कृषि निदेशक ने बताया कि योजना के तहत जिले के किसानों को अब तक 23 किस्तों के माध्यम से कुल 897.62 करोड़ रुपये दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.