औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: शुक्रवार रात हुई हल्की बारिश के दौरान असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पुरवा महिपाल, अमरपुर, विजई पुरवा, बट्टाहा, सुंदरपुर और रंजीतपुर समेत करीब 10 गांवों में रातभर अंधेरा रहा। शनिवार सुबह करीब सात बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार रात बारिश के बीच अचानक बिजली चली गई। लोगों को उम्मीद थी कि कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन पूरी रात इंतजार करना पड़ा। बिजली न होने से घरों में पंखे और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। मोबाइल चार्ज करने समेत रोजमर्रा के जरूरी काम भी प्रभावित हुए।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशानी उठानी पड़ती है। रात में बिजली जाने के बाद आपूर्ति बहाल होने मे...