Auraiya News: औरैया में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं फार्मासिस्ट
औरैया, सितम्बर 25 -- Auraiya News: पुण्यश्लोका लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय चिचौली के सभागार में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें चिकित्सा विभाग की मजबूत कड़ी बताया। साथ ही मरीजों के प्रति जिम्मेदारी समझते हुए ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने की। वह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी रहे, जबकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन कुमार शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक महामंत्री स्वर्गीय राम उजागिर पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.