Auraiya News: औरैया में स्कूल वाहनों पर कार्रवाई तेज, 13 के चालान, दो वाहन सीज
औरैया, जुलाई 3 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत शुक्रवार को स्कूल वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान विभिन्न मानकों का उल्लंघन करने पर 13 स्कूल वाहनों का चालान किया गया, जबकि बिना पंजीकरण संचालित मिलीं दो स्कूल बसों को सीज कर दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) एन.सी. शर्मा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान स्कूल वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच में दो वाहन बिना पंजीकरण के संचालित पाए गए, जिन्हें कोतवाली सदर क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी में निरुद्ध (सीज) कराया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: जिले में दो स्कूली वाहन सीज, छह वाहनों का किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.