औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: बिधूना-इटावा मार्ग पर नगला राजा गांव के पास शनिवार दोपहर स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बच्चों से भरी बस लेकर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। थाना क्षेत्र के कालाबोझ गांव निवासी महेश कुमार का 28 वर्षीय पुत्र नवीन शनिवार दोपहर कुदरकोट बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। नगला राजा गांव के सामने एक स्कूल बस बच्चों को उतारने के बाद मुख्य मार्ग पर मुड़ रही थी। इसी दौरान बस ने नवीन की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नवीन बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद चालक ने बस रोकने के बजाय वहां से निकल गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचा...