औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में तैनात सफाई कर्मचारी का शव शनिवार को छछूंद गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। युवक का शव सैफई स्थित किराये के कमरे में मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद निवासी स्वर्गीय विनोद कुमार के 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी थे। वह विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार के पास किराये के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। इन दिनों उनकी पत्नी मायके गई थीं।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात खाना खाने के बाद राहुल अपने कमरे में चले गए थे। शनिवार सुबह बड़े भाई उन्हें ड्यूटी पर जाने के लिए जगाने पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर देखा तो...