Auraiya News: औरैया में सैनिक के घर से नकदी और जेवर चोरी, पड़ोसी पर मुकदमा
औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: लज्जानगर में सैनिक के घर से 53 हजार रुपये नकद और जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सैनिक की पत्नी बेटे को दवा दिलाने बिधूना गई थीं। करीब एक घंटे बाद लौटने पर अलमारी का ताला खुला और नकदी व जेवर गायब मिले। पीड़िता ने घर आने-जाने वाले पड़ोसी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। लज्जानगर निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति जितेंद्र कुमार शाक्य सेना में हवलदार हैं। पांच नवंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बेटे गुलशन को दवा दिलाने बिधूना गई थीं। करीब साढ़े 11 बजे वापस लौटीं तो कमरे में रखी अलमारी का ताला खुला मिला। उसमें रखे 53 हजार रुपये नकद और जेवर गायब थे। पीड़िता के मुताबिक, घटना से करीब आठ दिन पहले उनके बेटे ने बिधूना से फ्रिज खरीदा था। ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.