Auraiya News: औरैया में सैकड़ों बीघा खेतों में भरा पानी, धान की कटाई अटकी
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: विकासखंड की ग्राम पंचायत आशा के तीन मजरों में जलनिकासी बाधित होने से सैकड़ों बीघा खेतों में पानी भरा है। इससे किसान धान की फसल नहीं काट पा रहे हैं। कटाई में देरी के चलते गेहूं की बुवाई प्रभावित होने की भी चिंता है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत आशा के मजरा हनुमंतपुर, गधय्यन का नगला और मानिकपुर के किसान जलभराव की समस्या से परेशान हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण धान की कटाई का काम अटका है। किसानों का कहना है कि पानी निकलने के बाद ही फसल काटने और अगली बुवाई के लिए खेत तैयार करने का काम हो सकेगा। ग्राम प्रधान पति सर्वेश कुमार ने बताया कि पहले खेतों का पानी नाले के जरिए सेंगर नदी तक पहुंच जाता था। उनके मुताबिक, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.