Auraiya News: औरैया में सीएमओ ने परखीं एंबुलेंस की व्यवस्थाएं, दवाएं और उपकरण मिले उपलब्ध
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: जिले में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता परखी गई। निरीक्षण में जरूरी दवाएं और उपकरण उपलब्ध मिले। सीएमओ डॉ. संत कुमार ने निर्धारित जांच सूची के अनुसार एंबुलेंस की व्यवस्थाएं देखीं। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने से पहले प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए दवाओं, जीवनरक्षक उपकरणों और ऑक्सीजन व्यवस्था की जांच की गई। 108 एंबुलेंस सेवा सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को सहायता उपलब्ध कराती है। वहीं, 102 सेवा गर्भवती महिलाओं तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े पात्र लाभार्थियों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.