औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: बाबरपुर से रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। आजादपुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सैफई रेफर किया गया। युवक की साल भर पहले ही शादी हुई थी। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। कानपुर देहात जिले के मंगलपुर थाना क्षेत्र के हीरा का पुरवा निवासी 31 वर्षीय पुरुषोत्तम पुत्र आहिवरन सिंह अपने रिश्तेदार के साथ घर जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ बाबरपुर निवासी 30 वर्षीय सौरभ पुत्र राजेश सिंह भी सवार थे। दोनों बाबरपुर से हीरा का पुरवा के लिए निकले थे। दिबियापुर थाना क्षेत्र के आजादपुर के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी...