औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: असेनी गांव के पास रविवार शाम कार की टक्कर से साइकिल सवार गार्ड की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। सहायल थाना क्षेत्र के पुरवा कुंडरी गांव निवासी 50 वर्षीय छत्रपाल एक राइस मिल में गार्ड थे। रविवार शाम वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे। असेनी गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल छत्रपाल को पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गई थी, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।सोमवार को चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे...