Auraiya News: औरैया में ससुराल गए युवक, बहन और भतीजे को पीटा, चार पर मुकदमा
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र में ससुराल गए युवक, उसकी बहन और भतीजे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर ससुरालियों समेत चार लोगों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगला धुंधे, मौजा इटैली निवासी सुधीश कुमार पुत्र मान सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी बहन रेनू और भतीजे मोहित के साथ महेवा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित अपनी ससुराल गए थे। आरोप है कि वहां ससुर हाकिम सिंह पुत्र केदारनाथ, पत्नी सुधा, आशा देवी पुत्री हाकिम सिंह और नगला दीन निवासी अनिल यादव गाली-गलौज करने लगे।विरोध करने पर आरोपितों ने तीनों के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। सुधीश के हाथ व शरीर में चोटे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.