औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: औरैया में शुक्रवार रात बड़ा हादसा होते बच गया। बेला-बिधूना मार्ग पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस बेकाबू होकर हैंडपंप को तोड़ते हुए यात्री प्रतीक्षालय में घुस गई। हादसे में प्रतीक्षालय का खंभा और कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुए हादसे से यात्रियों में हड़कंप मच गया और सभी नीचे उतरकर भागे। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। शुक्रवार रात करीब दस बजे बस बेला-बिधूना मार्ग पर सिरयावां मोड़ के सामने पहुंची थी तभी असंतुलित होकर लहराई और यात्री प्रतीक्षालय की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बेला थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली थी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में हैंडपंप तोड़कर प्रतीक्षालय में घुसी बस, बाल-बाल बचे यात्री तहरीर ...