औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: मुरादगंज क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की सर्विस रोड पर सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी चचेरी बहन घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव निवासी 20 वर्षीय मोहित सिंह पुत्र राजीव कुमार सिंह अपनी चचेरी बहन प्रियांशी पुत्री शैलेंद्र सिंह को दवा दिलाने बाइक से मुरादगंज जा रहा था। सोमवार शाम करीब पांच बजे पूर्वा महासुख गांव के सामने सर्विस रोड पर उसकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।टक्कर लगने से मोहित और प्रियांशी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि घा...