Auraiya News: औरैया में समितियों पर ताले, बुवाई के लिए महंगी डीएपी खरीद रहे किसान
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: आलू और लहसुन की बुवाई के समय सहकारी समितियों के सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। समितियों पर ताले लटकने से खाद वितरण ठप हो गया। सरकारी दर पर डीएपी नहीं मिलने से किसानों को निजी दुकानों का रुख करना पड़ा। किसानों का कहना है कि समय पर बुवाई करने के लिए उन्हें अधिक कीमत चुकाकर खाद खरीदनी पड़ रही है। कुदरकोट और ऐरवाकटरा क्षेत्र में खाद की जरूरत लेकर सरकारी केंद्रों पर पहुंच रहे किसानों को निराश लौटना पड़ा। बुवाई के समय डीएपी की मांग बढ़ी है, लेकिन समितियों से वितरण बंद होने के कारण किसानों के सामने खाद जुटाने की चुनौती खड़ी हो गई। किसानों ने बताया कि बुवाई में देरी से बचने के लिए निजी दुकानों से खाद खरीदना उनकी मजबूरी बन गई है। इससे खेती का खर्च बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.